DESH KI AAWAJ

जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षक का सम्मान और नव नियुक्ति शिक्षक का स्वागत

जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षक का सम्मान और नव नियुक्ति शिक्षक का स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के गत दिनों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मोतीलाल वरिष्ठ अध्यापक का जिला परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तर पर सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान प्रधान श्रीमति संगीता तिवारी ने पी ई ई ओ स्तर पर पुनः शिक्षक का माला और साफा पहनाकर कर स्वागत किया । स्वागत में माता जी खेड़ा संस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार वैष्णव , राताखेडा से श्रीमति आशा सिंहल , महावीर कॉलोनी ने श्रीमति अल्का पंवार , प्रतिभावान विद्यालय से राजेंद्र सिंह राठौड़ , सुशीला पब्लिक विद्यालय से हनुमान प्रसाद मेहरा और अन्य सभी शिक्षक उपस्थित थें ।इसी अवसर पर स्थानीय विद्यालय में नव नियुक्ति शिक्षक लेवल 1 अशोक कुमार मेघवंशी ने कार्य ग्रहण किया । उनका भी माला व साफा पहनकर स्वागत किया गया ।

admin
Author: admin