DESH KI AAWAJ

नारायणपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा मनाई गई होली

नारायणपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा मनाई गई होली

भारत कुमार शर्मा/दिव्यांग जगत
नारायणपुर:-नारायणपुर में आज पुलिस थाने में पुलिस जवानों द्वारा होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया 17 मार्च को होली और 18 मार्च को धुलंडी त्योहार पर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे जवानों ने 19 मार्च को अपनी होली की खुशियां समस्त स्टाफ के साथ मनाई ।पुलिस विभाग आमजन की सेवा में 24 घंटे,7 दिन कर्तव्य का पालन करते हैं। उत्सव में नारायणपुर डॉक्टर इंद्रदेव यादव एवं चिकित्सा कर्मी भी मौजूद रहे और स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया । समाज को समरसता और सौहार्द का संदेश दिया गया।

admin
Author: admin