DESH KI AAWAJ

हिंदी भाषा हमारी शान है- सुमेधा कैलाश

हिंदी भाषा हमारी शान है- सुमेधा कैलाश
बाल आश्रम द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम नटाटा, बास गोरधन, बंजारा बस्ती रायपुरा, निमड़ी, नारायणपुर बाल आश्रम संस्थापक सुमेधा कैलाश के निर्देशन में आज हिंदी दिवस बच्चो के द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमे बच्चो द्वारा हिन्दी में भाषण, कविता, चेतन गायन तथा निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बच्चो को बताया गया कि 14 सितम्बर को पूरा भारत राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है इसी दिन देश के संविधान ने देव नागरी लिपि यानी हिंदी भाषा को तरजीह देते हुए आधिकारिक राज भाषा का दर्जा देकर उसका उत्थान किया हिंदी को एक सम्मान जनक स्थान दिलाने के लिए यह एक क्रांतिकारी कदम था विश्व मे सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं मे हिंदी का भी एक प्रमुख स्थान है इंटरनेट सर्च से लेकर विभिन्न सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी का दबदबा बड़ा है हिंदी बोलने मे संकोच नहीं करना चाहिए तथा अपनी मात्र भाषा पर गर्व करते हुए हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है तथा बोलने व लिखने मे अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए कहा गया। इस दौरान 230 से अधिक बच्चो तथा बाल आश्रम के बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

admin
Author: admin