DESH KI AAWAJ

हे श्याम : खाटूश्यामजी के मासिक मेले में भगदड़

ब्रेकिंग….

खाटूश्यामजी के मासिक मेले में भगदड़..

भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत..

तड़के 4:00 बजे की घटना..

खाटूश्याम जी के मासिक मेले में आज सवेरे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत और 3 महिलाएं गंभीर घायल हो गई।..
घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
घटना सुबह 5:20 की है।आज एकादशी का पर्व होने से खाटू में लाखों की भीड़ पिछले 2 दिन से जमा है। आज जब सुबह-सुबह मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और 3 महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
परिजन एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। अभी भी इस हादसे को लेकर खाटू में सन्नाटा छाया हुआ है।

admin
Author: admin