घटिया सामग्री से निर्मित सड़क का ग्रामीणों में भारी आक्रोश
घटिया सामग्री से निर्मित सड़क का ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डावर, उपखंड इलाके में टेहड़की चौक से उलाहेड़ी तक बनने वाली डामरीकृत सड़क की गुणवत्ता तय मापदंडों के मुताबिक किये जाने की बजाय घटिया सामग्री व कम डामर का उपयोग किया जाने से सड़क निर्माण के साथ उखड़ती जा रही है। सड़क निर्माण की घटिया सामग्री को लेकर रविवार को श्रीकृष्ण नगर, बास के ग्राम वासियो ने समाजसेवी इन्द्र यादव के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग के आलाधिकारियों की ठेकेदार से मिली भगत का आरोप लगाते हुए भारी रोष जताई। तथा ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विरोध जताया । ग्राम वासियो ने चेतावनी दी कि सड़क की गुणवत्ता नही सुधारी गई तो उपखण्ड कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण से पूर्व सड़क के बीच मे आये बिजली के पोल अभी तक नही हटाये गए है । जिससे आयेदिन दुर्घटना होने की संभावनाएं रहती है। व्यवस्था नही सुधारी गई तो जल्दी ही बड़ा विरोध प्रर्दशन किया जाएगा ग्रामीणों ने विरोध के रूप में सभा आयोजित कर आंदोलन के लिए आवश्यक रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समाजसेवी इन्द्र यादव , महाराज संजय दास,रामनिवास कैप्टन,सुभाष यादव,एडवोकेट सत्यवीर ,शेरा, इंद्रजीत, प्रदीप, दिनेश, राजपाल, बजरंग गुरुजी, सुमित यादव, बिजेन्द्र, केशू,विजय, घासी सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।
फोटो, सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का विरोध करते ग्रामीण


