DESH KI AAWAJ

गोपाष्टमी पर्व पर गौशाला में किया हवन व गौ पूजन का आयोजन

गोपाष्टमी पर्व पर गौशाला में किया हवन व गौ पूजन का आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा, 11 नवंबर / भादरा में श्री नारायण धाम गौ सेवा समिति में गुरुवार को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर हवन व गौ माता के पूजन एवं गौसेवा के कार्य किए गए । गौशाला में इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम रोटी सेवा भादरा के संचालक सुनील महीपाल मौजूद थे। कार्यक्रम में
महावीर सैनी, कैलाश शर्मा,सतीश झोरड़, शिव कुमार अग्रवाल, केसरी सिंह सांखला, उम्मेद सौंलकी, केसूराम,पवन भार्गव, बलवीर सहारण, संजय गोयल, राजेश सैनी व युद्धिष्ठर दड़बेवाला समेत गौशाला समिति सदस्य व अन्य गौभक्त मौजूद थे।
फोटो_हवन का दृश्य

admin
Author: admin