अमरिंदर पर बोले हरीश रावत- दो बार कॉल कर मनाने की कोशिश की थी, किसान विरोधी BJP के ना बनें मददगार
अमरिंदर सिंह के बगावती तेवरों के बीच पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का बयान आया है. हरीश रावत ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसान विरोधी बीजेपी का मददगार नहीं बनना चाहिए.
अमरिंदर सिंह के बगावती तेवरों के बीच पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का बयान आया है. हरीश रावत ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसान विरोधी बीजेपी का मददगार नहीं बनना चाहिए. रावत ने आगे कहा कि यह वक्त सोनिया गांधी के साथ खड़े होने का है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को दो बार सीएम बनाया, उनका बहुत सम्मान किया. रावत ने आगे कहा कि दो बार कॉल कर अमरिंदर को मनाने की कोशिश भी की गई थी.
हरीश रावत ने आगे कहा कि कैप्टन के हालिया बयान जरूर किसी के प्रभाव में आकर दिए गए हैं.

