DESH KI AAWAJ

धानेश्वर धाम समिति के हरिद्वार दास वैष्णव दुबारा बने निर्विरोध अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

धानेश्वर धाम समिति के हरिद्वार दास वैष्णव दुबारा बने निर्विरोध अध्यक्ष

अजमेर । धानेश्वर धाम में आज वैष्णव बैरागी महासभा सेवा समिति की आम सभा आयोजित की गई । इस दौरान समिति द्वारा आम सभा में आय-व्यय का विवरण सुनाया गया और गत मीटिंग की प्रोसीडिंग की पुष्टि की गई। आम सभा का संचालन सुरेश वैष्णव सापला व कादेड़ा पूर्व सरपंच आसाराम वैष्णव ने किया। बैठक में सभी आए हुए अतिथियों का सम्मान सेवा समिति अध्यक्ष हरिद्वार दास की अध्यक्षता में किया गया। समिति सचिव जगदीश वैष्णव बांसेड़ा ने आय व्यय का विवरण आम सभा के समक्ष रखा। इस दौरान नवनिर्मित धर्मशाला में कई आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की गई। आम सभा में आये भामाशाहो का सम्मान भी किया गया । इस दौरान रामनिवास वैष्णव एक्शन एक्सईएन अजमेर ने समाज सुधार के बारे में बताया। बैठक के विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप वैष्णव ठेकेदार ने धानेश्वर धाम की महिमा के बारे में बताया और वैष्णव समाज द्वारा बनाई गई संपत्ति के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि पूरे भारतवर्ष में यह धर्मशाला अपने आप में अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। बैठक में आम सभा में कादेड़ा पूर्व सरपंच आसाराम वैष्णव ने समाज के प्रबुद्ध जनों से सहयोग का आग्रह किया ।इसके बाद सभी अतिथियों का माला पहनाकर बेज लगाकर व गले में दुपट्टा पहना कर स्वागत किया ।आम सभा के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अजमेर के सदस्य खुशीराम वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किए । व समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर होने की बात कही। खुशीराम वैष्णव ने कहां की शिक्षा के बिना हमारा समाज पिछड़ जाएगा ।खुशीराम वैष्णव ने कहा कि मैं समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा ।व समाज सुधार हेतु जब भी मेरी जरूरत होगी तब मैं आपके बीच रहूंगा। इस के पूर्व सुबह समाजसेवी व ठेकेदार रामस्वरूप वैष्णव व समाज सेवको द्वारा हवन पूजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मे अतिथियों द्वारा बालाजी महाराज की फोटो पर पुष्प माला चढाकर व दीपक प्रज्वलित कर की। आम सभा मे वर्तमान वैष्णव बैरागी सेवा समिति के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा गया । जिस पर समाज के रतन लाल वैष्णव तस्वारिया बांसा,जगदीश दास वैष्णव कुरथलसहित समाज के सभी सदस्यों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को ही वापस आने वाले 2 वर्षों के लिए कार्यकाल बढ़ाने पर सहमति जताई। इस पर सभी सभी समाज बंधुओं ने अपने हाथ ऊपर करके समर्थन किया। इस प्रकार हरिद्वार दास वैष्णव कजोड़िया लगातार दूसरी बार निर्विरोध वैष्णव सेवा समिति का अध्यक्ष चुना गया ।इसके साथ ही संरक्षक सीताराम वैष्णव सलारी, सचिव जगदीश वैष्णव बांसेड़ा व कोऑर्डिनेटर के रूप में कादेड़ा पूर्व सरपंच आसाराम वैष्णव को चुना गया। आम सभा में वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य सहित सभी प्रकार की समाज सेवा के लिए वर्तमान कार्यकारिणी का समाज के सभी सदस्यों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान ठेकेदार रामस्वरूप वैष्णव किशनगढ़ , एक्शन रामनिवास वैष्णव अजमेर, अजमेर जिला परिषद सदस्य खुशीराम वैष्णव, धनोप सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण वैष्णव, सुरेश वैष्णव सांपला, शिवराज वैष्णव, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम वैष्णव, सर्वेश्वर वैष्णव सापला, महेश वैष्णव सापला, राम गोपाल वैष्णव गुलगांव, डिग्गी धर्मशाला अध्यक्ष हनुमान वैष्णव सहित वैष्णव समाज के कई सदस्य मौजूद थे।

admin
Author: admin