हनुमान बेनीवाल का नसीराबाद के हाईवे स्थित होटल डिलक्स पर किया भव्य स्वागत
हनुमान बेनीवाल का नसीराबाद के हाईवे स्थित होटल डिलक्स पर किया भव्य स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के हाईवे स्थित डीलक्स होटल पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का शाहपुरा कोटडी श्याम जाते वक्त आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने बेनीवाल का भव्य स्वागत किया । इस मौके पर बेनीवाल ने कांग्रेस व बीजेपी सरकार को नकारा साबित कहते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों की पार्टी है । यह पार्टी 36 जात को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है । वह 2023 में लोकतांत्रिक पार्टी सत्ता में आएगी । इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत , शहर अध्यक्ष आशीष सोनी , शहर उपाध्यक्ष दिलीप सिंह अजमेर , वार्ड नंबर 3 अध्यक्ष विरेंद्र सिंह , नर्सिंग छात्र संघ प्रतिक , नसीराबाद मंडल अध्यक्ष रमेश जांगिड़ , युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर चौधरी , किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री राम कलवानिया , पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी नीरु मल , मंडल मीडिया प्रभारी जितेंद्र उदय , कैलाश काला हनुवंतिया , सुरेंद्र तोगरा जसवंतपुरा , सुनील चौधरी भटियाणी , भूपेंद्र सिंह मोतीपुरा , बलराम चौधरी चाट , दिलकुश जाट भटियाणी भूपेंद्र भूरी मोतीपुरा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।


