DESH KI AAWAJ

जिले मे गुरू पूर्णिमा मनाई गई

जिले मे गुरू पूर्णिमा मनाई गई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले मे सोमवार को गुरू पुर्णिमा पर्व बडे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई । पर्व पर श्री बामणियां बालाजी धाम स्थित आश्रम पर संत रामदास जी महात्यागी के सानिध्य मे गुरू पुर्णिमा मनाई गई । शिष्य गण एक दिन पूर्व रात्रि को ही धाम पर पहुंच गए । वही श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम रामपुरा मे गादीपति रतनलाल प्रजापति , भैरव धाम राजगढ़ पर धाम उपासक चम्पालाल महाराज , बासक बाबा धाम कोटा चौराहे पर उपासक रणजीत महाराज व राताखेडा स्थित भैरव धाम पर धाम उपासक शिवलाल महाराज के सानिध्य मे गुरु पुर्णिमा मनाई गई । पर्व के दौरान मन्दिरों व धाम उपासना स्थलो पर अखण्ड रामायण पाठ एवं सत्संग कार्यक्रम हुऐ । पर्व पर शिष्यों ने गुरु चरणो मे श्रीफल , फल ,कपडे व भेट देकर आशिर्वाद लिया । वह जिन्होंने अब तक गुरू नही बनाया है , उन्होंने भी गुरु कंठी ली । इस अवसर पर सभी धार्मिक स्थलो पर दिन भर भण्डारे चले ।

admin
Author: admin