गुलाबपुरा चेयरमैन ने किऐ भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
गुलाबपुरा चेयरमैन ने किऐ भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन
अजमेर । गुलाबपुरा नगर पालिका के चेयरमैन सुमित काल्या ने चंवलेश्वर तीर्थ धाम पहुँच कर श्री श्री 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन किये एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामनाएं की । इस अवसर पर चंवलेश्वर तीर्थ पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समिति द्वारा पालिका चेयरमैन सुमित काल्या का स्वागत व अभिनंदन किया गया । इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अविनाश मेवाडा, शिव प्रसाद काष्ट व मन्दिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

