अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट महिला इकाई के द्वारा गणगौर घूमर महोत्सव का भव्य आयोजन
आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट महिला इकाई के द्वारा गणगौर घूमर महोत्सव का भव्य आयोजन किया।।।।।।मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की अध्यक्ष भंवर कंवर शेखावत , कार्यकारी अध्यक्ष मधु राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा चौहान व जयपुर अध्यक्ष अनीता चौहान व उनकी टीम ने घूमर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चोमू महारानी रूक्ष्मणि कुमारी जी एवं पूर्व मिस राजस्थान करिश्मा हाडा जी रहे, स्पेशल गेस्ट में डॉ मोनिका बाईसा, प्रदेशमंत्री भाजपा महिला मोर्चा दीपा नाथावत, समाज सेविका मनीषा राजावत, लविशका राजावत, नैंसी राजावत रहे।
कार्यक्रम में देश के अलग-अलग प्रदेशों से क्षत्राणियों ने भाग लिया।महारानी रूक्षमणी ने क्षत्राणियो को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए सभी को मिलजुल के कार्य करने होंगे।भंवर कंवर ने कहा कि संस्कृति से जुड़े गणगौर पर्व ने आज सबको एक साथ लाकर खड़ा कर दिया है जो बड़े गर्व की बात है ।
लखनऊ महारानी भावना बाईसा पधारे तथा कोटा से प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी शक्तावत व भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष माया राठौड़ पधारे । राजस्थान के कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़, जोधपुर, क्षत्राणियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लगभग 150 से भी ज्यादा क्षत्राणियों ने हिस्सा लिया।संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस प्रोग्राम का आयोजन सफल रहा।


