DESH KI AAWAJ

बुजुर्गों हेतु मिशन स्वास्थ्य सारथी के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन

उपायुक्त कार्यालय राजस्व उत्तरी पष्चिमी दिल्ली के सहयोग से बुर्जुगों हेतु मिषन स्वास्थ्य सारथी के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर

मंगोलपुरी सीनियर सीजिटन सोसाषियन एवं उपायुक्त कार्यालय राजस्व उत्तरी पष्चिमी दिल्ली के सहयोग से वृद्धा आश्रम, मंगोलपुरी दिल्ली में वीरवार को बुर्जुगों एवं आम जनता हेतु मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर का उद्धाटन संस्था के अध्यक्ष राम नारायाण अग्रवाल एवं संस्था के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया इस मौके पर उन्होनें कहा कि बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। खासतौर पर लोगों को खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसी उ६ेश्य को लेकर मंगोलपुरी में वृद्ध मनोरंजन केन्द्र में आने वाले बुर्जुगों ने इस शिविर में भाग लिया। अध्यक्ष महोदय जी ने शिविर का आयोजन करने के लिए उपायुक्त कार्यालय राजस्व उत्तरी पष्चिमी दिल्ली के प्रति आभार व्यक्त भी किया। उन्होनें मंगोलपुरी के विभिन्न इलोकों में बुर्जुगों हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाने का आग्रह संस्था एवं उपायुक्त कार्यालय राजस्व उत्तरी पष्चिमी दिल्ली के अधिकारियों से की शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने नाक, कान, गला, पेट संबंधी बीमारियों का जांच कराया। लोगों को मुफ्त में विभिन्न बीमारियों की दवाइयां भी दी गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राम नारायणा अग्रवाल जी ने उपायुक्त कार्यालय राजस्व उत्तरी पष्चिमी दिल्ली का व लोगों का शिविर में आने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वृद्ध मनोरंजन केन्द्र की प्रबन्धक कमेटी के सदस्य मोजुद थे।

admin
Author: admin