DESH KI AAWAJ

लोहरवाड़ा के सिद्धि विनायक मंदिर के कलश स्थापना मे निकाली भव्य कलश यात्रा1100 महिलाएं कलशयात्रा मे हुई शामिल

लोहरवाड़ा के सिद्धि विनायक मंदिर के कलश स्थापना मे निकाली भव्य कलश यात्रा1100 महिलाएं कलशयात्रा मे हुई शामिल*

सामुहिक भण्डारे मे सभी ने ग्रहण किया महाप्रसाद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के मुख्य चौराहे पर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा सामूहीक कलश स्थापना वह धार्मिक आयोजन रखा गया । कार्यक्रम के पूर्व गुरुवार को हवन यज्ञ के साथ कलश स्थापना पूजन किया गया । वही शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई । कलशयात्रा मे 1100 महिलाओं ने कलश लिया । ग्राम की सभी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से शोभायात्रा व कलश यात्रा ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ ग्राम के सभी मोहल्लों से होकर वापस गणेश मन्दिर पहुची । कलश व शौभायात्रा मे हजारों की संख्या में श्रद्धालु की भीड रही । वही मंदिर पुजारी गोपाल वैष्णव घोड़ी पर सवार होकर हाथ में केसरिया झंडा लेकर शोभा यात्रा मे शामिल हुए । इस‍ पर अवसर पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, उद्योगपति भामाशाह किशोर सिंह कच्छावा, पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़, झडवासा सरपंच भंवर सिंह राठौड़, उपसरपंच चतर सिंह राठौड सहित आसपास के गांव के जनप्रतिनिधि ग्रामीण पत्रकार समिति जिला अध्यक्ष किशन अवतार पारीक , जीवराज प्रजापत, सरवाड़ उपखंड अध्यक्ष विजय पाराशर, सरवाड़ उपखंड संरक्षक समद मंसूरी, नसीराबाद उपखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार, मुकेश वैष्णव , जितेंद्र सिंह राठौड़ आदि का मन्दिर समिति व ग्रामीणों द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । वही कार्यक्रम मे आचार्य महावीर प्रसाद , विष्णु प्रसाद ,शिवजी शर्मा, बृजमोहन , राजकुमार जगदीश आदि पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गणेश जी महाराज के कलश चढ़ाया गया । कार्यक्रम के दौरान रखे गए भण्डारे मे करीब 8 हजार लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया । वही रात्रि को कवि सम्मेलन रखा गया । वही इस कार्यक्रम में सर्व समाज के ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा । इस मौके पर पूरे गांव में हर घर पर भगवा झंडा लगाकर धार्मिक मय वातावरण में किया गया ।

admin
Author: admin