पुष्कर से किशनगढ़ तिरंगा कावड यात्रा का हुआ भव्य आयोजन
पुष्कर से किशनगढ़ तिरंगा कावड यात्रा का हुआ भव्य आयोजन
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी व सभापति किशनगढ़ दिनेश सिंह के नेतृत्व में हुई तिरंगा कावड यात्रा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । तिरँगा-कावड़ यात्रा पुष्कर से अजमेर घाटी होते अजमेर शहर के मध्य से किशनगढ़ के लिये कल रात्रि 11.15 बजे विधिवत पूजन के साथ प्रारम्भ हुई । पूजन में सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, किशनगढ़ नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़ के साथ भाजपा अजमेर शहर के पदाधिकारी, नगरपरिषद किशनगढ़ के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । पुष्कर से किशनगढ़ तक 45 किमी की इस तिरँगा कावड़ यात्रा के प्रारम्भ पर पुष्कर सरोवर घाट पर सांसद भागीरथ चौधरी ने गौमाता को राष्ट्र पशु का दर्जा दिलाने के अभियान की शुरुआत करते हुए पोस्टर का विमोचन भी किया और कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्राप्त हो ताकि गाय की रक्षा हेतु वैधानिक संरक्षण प्राप्त हो सके। कावड़ियों के जत्थे के साथ पैदल कावड यात्रा में नगर परिषद किशनगढ़ के सभापति दिनेश सिंह राठौड़ एवं बड़ी संख्या में पार्षद गण के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्तागण, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्तागण भी सांसद चौधरी के साथ इस तिरँगा कावड यात्रा में सहभागी रहे। सांसद श्री चौधरी एवं सभापति राठौड़ नंगे पैर रहकर इस कावड़ यात्रा में भाग लिया। कावड़ यात्रियों ने प्रातः काल किशनगढ़ स्थित अग्रसेन विहार, अजमेर रोड़ पर समूह के रूप में पहुॅंच कर अल्प विश्राम किया, तत्पश्चात् किशनगढ़ नगरीय क्षेत्र. में अग्रसेन सर्किल, कृष्णापुरी मोड़, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, पुराना बस स्टेण्ड, राधा सर्वेश्वर मन्दिर, पेट्रोल पम्प होते मैन चौराहा पहुॅची तत्पश्चात् सिटी रोड़ होते पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल ऑफिस, अम्बेडकर सर्किल, खिड़की वाले बालाजी, फूल महल, सुखसागर होते हुए भैरव घाट पहॅुचीं। इस कावड यात्रा का उक्त सभी स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संघटनों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर कावड यात्रा का स्वागत किया, इस प्रकार मदनगंज किशनगढ़ एवम पुराना शहर मुख्य बाजार से होते हुए कावड यात्रा भैरवघाट स्थित भगवान भूतेश्वर महादेव मन्दिर पहुंची जहां सांसद और सभापति ने भगवान भोलेनाथ को पवित्र कावड का जल अर्पित कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने समस्त लोकसभा क्षेत्रवासियो से अपील भी की कि वे आगामीे 15 अगस्त को हर घर पर तिरँगा फहराये। सांसद श्री चौधरी ने इस भव्य तिरंगा कावड़ यात्रा में सहभागी रहे सभी यात्रियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आगामी 13 से 15 अगस्त तक सम्पूर्ण बनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर राष्ट्रहित में हो रहे इस महायज्ञ में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को अपनी-अपनी आहुति देने का आव्हान किया।

