DESH KI AAWAJ

ग्राम पंचायत जसाई सरपंच ने 50 साल से बंद रास्ते को खुलवाए

पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत/ मुड़ावर

ग्राम पंचायत जसाई सरपंच ने 50 साल से बंद रास्ते को खुलवाए

सोडावास 12दिसम्बर
ग्राम पंचायत जसाई सरपंच वीरेन्द्र शर्मा ने अपनी सूझबूझ से 50 साल से बन्द रास्तों को खुलवाने में अपनी भूमिका दिखाई । इन रास्तों से ग्रमीणो को आवागमन में सुविधाएं मिलेंगी।ग्रमीणो में खुशी की लहर है । बुजुर्ग व युवाओ का कहना है की आज से 50 साल पहले इन रास्तों से साधन आते जाते थे किसी कारणवश यह रास्ते लुप्त हो गए थे । जिनको रविवार को ग्राम सरपंच वीरेंद्र शर्मा ने अपनी सूझबूझ से शांति पूर्ण तरीके से नरेगा द्वारा काम चला कर सुचारु रुप से चालू करने का निर्णय लिया । ग्रामीण युवा सरपंच वीरेन्द्र शर्मा का इस पुनीत काम का आभार जताया । इस कार्य को देख कर पूरे गांव के लोग बहुत ही खुश नजर आए । सरपंच ने बताया कि इस काम में युवाओं के साथ ग्रामीणों का भी उनको साथ मिला जिनका सरपंच ने आभार जताया । इस मौके पर लीला राम, सूबे सिंह,नरेश, जयदयाल मास्टर, वीरेन्द्र, जगत पटेल, अमित चौधरी, सोनू सूखा, मनीष, मोनू, कुलदीप, करण सिंह चौधरी, अंकित,नरेन्द्र, कपूर राहुल, सत्येन्द्र सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे। 50 साल पुराने रास्तो को खुलवाते जसाई सरपंच व ग्रमीण खुसी की लहर

admin
Author: admin