अजमेर जिले के ग्राम पंचायत सहायको ने जिला मुख्यालयो पर किया अर्धनग्न व मुर्गा बन प्रदर्शन
अजमेर जिले के ग्राम पंचायत सहायको ने जिला मुख्यालयो पर किया अर्धनग्न व मुर्गा बन प्रदर्शन
सरकार कर रही वादा खिलाफी
घोषणा पत्र में किया गया था नियमित करने का वादा 4 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी राज्य सरकार ने आज तक कोई निर्णय नहीं लिया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राज्य के हजारों ग्राम पंचायत सहायक अपने एडोप्ट ड्राफ्ट के आदेश को शीघ्र जारी कराने को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालयो पर धरना प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा । जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ,पूनम सिंह रावत व पुखराज टांक ने बताया कि सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में ग्राम पंचायत सहायकों को स्थाई रोजगार देने व नियमितीकरण करने का वादा किया था। लेकिन सरकार अब वादा खिलाफी कर रही है। राज्य की सरकारी स्कूलों व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मात्र 7920 रूपए के प्रति माह अल्प मानदेय के संविदा पर कार्यरत हजारों ग्राम पंचायत सहायकों को शिक्षा विभाग में एडोप्ट करने की घोषणा शिक्षा मंत्री बी ड़ी कल्ला ने करीब छः महीने पूर्व ही कर दी थीं। तथा सेवा नियमो को बहाल करते हुऐ ग्राम पंचायत सहायकों के शिक्षा विभाग में एडोप्ट ड्राफ्ट के आदेश शीघ्र जारी करने की अधिसूचना गत 25 जून तक जारी करनी थीं। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इसके चलते संघ के संयोजक रामजीत पटेल व प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जसरापुर के आह्वान पर ग्राम पंचायत सहायक बुधवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जिला कलक्टर अंशदीप को ज्ञापन सोपा।
इस दौरान अजमेर जिले के लगभग 200 ग्राम पंचायत सहायकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया । जिनमें प्रमुख रूप से पीयूष शर्मा , पुखराज टांक , शिव प्रकाश , सुरेश बंजारा सहित जिले भर आये कई पंचायत सहायक उपस्थित थे ।


