DESH KI AAWAJ

सरकार मौज में,दिव्यांग रोड पर,धरना तीसरे दिन भी जारी

हरियाणा सरकार के खिलाफ दिव्यांग हुए एकजुट

भिवानी। ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति की अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन की अध्यक्षता श्री सुनील तवर कायला ने की मंच का संचालन कलावती देवी ने किया धरने को संबोधित करते हुए कलावती देवी ने बताया 1 जनवरी 1996 दिव्यांग महिला आंगनवाड़ी वर्कर आंगनवाड़ी हेल्पर आशा वर्कर के पदों पर 3% दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार 4% आरक्षण हरियाणा सरकार ने आज तक लागू नहीं किया इसलिए दिव्यांगों का एकमात्र कानून लागू नहीं है केवल कागजों में है, श्री सुनील तंवर अपने संबोधन में दिव्यांगों को कोविड-19 के दौरान राशन, भोजन, दवाई, केंद्र सरकार द्वारा भेजे ₹1000 आज तक नहीं दिए गए, सरकार दिव्यांगों के प्रति कोई भी कार्य करने के लिए इच्छुक नहीं है, श्री विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की बीजेपी जेजेपी की सरकार चुनाव के समय 5000/ 5100 रुपए पेंशन देने की घोषणा की थी आज तक लागू नहीं किया गया, मुख्य वक्ता रमेश लाडवा, संदीप उप प्रधान, जिले सिंह, पुष्पा प्रधान, सुनील पवार एडवोकेट, मदन, सोमबीर पटौदी।

admin
Author: admin