GOOD OFFER : Electric Bike: 999 रुपये में बुक हो रही हैं
URBN e bike Price and Features: इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ इस समय देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मार्केट में कई शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च हो रहे हैं. मंगलवार को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रैंड Motovolt ने अपनी नई ई-बाइक लॉन्च की है. इसे URBN e-bike नाम दिया गया है. खास बात है कि इस ई-बाइक को आप सिर्फ 999 रुपये में बुक कर सकते हैं और यह फुल चार्ज में 120KM की रेंज ऑफर करने वाली है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक को युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

क्या है URBN e-bike में खास
कंपनी ने इस ई-बाइक की कीमत सिर्फ 49,999 रुपये रखी है. इसे मोटोवोल्ट कंपनी की वेबसाइट और 100+ फिजिकल रिटेल पॉइंट्स पर 999/- रुपये में बुक किया जा सकता है. आप इसे आसान ईएमआई किश्तों पर भी खरीद सकते हैं. खास बात है कि इसे चलाने के लिए आपको किसी लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं है.
- भारत विकास परिषद केकड़ी ने घुमन्तू परिवारों के संग बाटी दीपावली की खुशियां, मिठाईयां व पूजन सामग्री के किट किए वितरित
- देरांठू में ‘समावेश रथ’ के तहत धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, दिव्यांगो के साथ पूजा अर्चना व सुरक्षित आतिशबाजी के दिया समानता व समावेशन का सन्देश
- टीचर भर्ती रद्द हुई तो करने लगी सिलाई, अब बन गई सरपंच —शारदा राणा ने 6 करोड़पति उम्मीदवारो को चुनाव में पटकनी देकर बनी सरपंच
- आदर्श विद्या मंदिर जेठाना में दीपावली पर्व पर सजाई राम दरबार की झांकियां व किया भजनों का आयोजन
- शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष, सर्व सहमति से हुआ चयन, जिला उपाध्यक्ष पद पर केकड़ी के मोलकिया निवासी जय सिंह गुर्जर व देरांठू निवासी चम्पा दिनेश चौधरी बने
Motovolt URBN में एक रिमूवेबल BIS-अप्रूव्ड बैटरी दी गई है. यह पेडल असिस्ट सेंसर के साथ आती है. इसमें पेडल या ऑटोमैटिक मोड समेत कई मोड दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में आपको 120KM तक की रेंज देने वाली है. इसके अलावा, इसमें इग्निशन की स्विच, हैंडल लॉक, रियर व फ्रंट डिस्क ब्रेक, और हाइड्रॉलिक रियर शॉकर दिए गए हैं.
URBN ई बाइक एक स्मार्ट ई-साइकिल है जो एक इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन ऐप के साथ आती. कंपनी का कहना है कि यह लोकट ट्रांसपोर्ट के लिए एक आदर्श सवारी है. इसका वजन सिर्फ 40 किग्रा है और इसकी टॉप स्पीड 25kmph की है. इसकी बैटरी को चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है.






