श्री नीलकंठ महादेव मंदिर दिलवाड़ा पर स्वर्ण जयंती महोत्सव व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, सप्त दिवसीय महायज्ञ प्रारम्भ हुआ
श्री नीलकंठ महादेव मंदिर दिलवाड़ा पर स्वर्ण जयंती महोत्सव व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, सप्त दिवसीय महायज्ञ प्रारम्भ हुआ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम दिलवाडा मे श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ सप्त दिवसीय महायज्ञ का कार्यक्रम ग्रामवासियों की ओर से आयोजित किया जा रहा है । जिसके उपलक्ष्य मे कार्यक्रम दिनांक 23 फरवरी से प्रारम्भ हुआ जो 1 मार्च तक रखा गया है । प्रति दिवस मंडल पूजन एवं कुंड पूजन करके हवन यज्ञ का कार्यक्रम पंडित दिनेश कुमार शास्त्री यज्ञ चार्य भागवताचार्य पुष्कर तीर्थ के साथ पधारे विद्वान जन द्वारा सम्पादित कराये जा रहे है । आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम मे सभी ग्रामवासी मिलकर प्रतिदिन पूजा कर्म करके हवन का कार्य नव कुंडी रुद्र पूजन कर रहे है । जो सुबह 11 बजे से शाम 3 तक चलता है । सप्त दिवसीय महायज्ञ पर 1 तारीख को नसीराबाद के नवल रामजी की बगीची से विशाल शोभायात्रा रवाना होकर दिलवाड़ा नीलकंठ महादेव मंदिर पर पहुंचेगी । इसके पश्चात हवन , पूर्णाहुति व प्राण प्रतिष्ठा के तत्पश्चात सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन समस्त ग्राम वासियों की ओर से नीलकंठ महादेव मंदिर प्रागण मे ही होगा । इस पावन पर्व पर सभी भक्तों से ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ का आनंद लेवे । महाशिवरात्रि को 11:15 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूर्णाहुति भोजन प्रसादी ग्रहण करे।


