DESH KI AAWAJ

परमात्मा प्राप्ति मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य: स्वामी नित्यप्रकाश

भटियानी में हुआ सन्त समागम

परमात्मा प्राप्ति मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य: स्वामी नित्यप्रकाश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटियानी मे शनिवार को स्वामी नित्यप्रकाश के सानिध्य में 20 वें संत समागम का आयोजन किया गया।
सन्त समागम का शुभारंभ गणेश स्तुति के साथ किया । जिसमे स्वमप्रकाश रुपाहेली, परमानंद व लक्ष्यानन्द मध्यप्रदेश, सांवर राम, हरलाल खरेखड़ी, रामचेतन्य ब्रम्हचारी बूंदी, चौथ गिरी पुष्कर, किशनानंद भीलवाड़ा, जगननाथ भारती कोटा, अलका बाई, पारसी बाई, जशोदा बाई व रूपा बाई संत महात्माओं ने आध्यात्मिक बरखा करते हुए सामाजिक , नैतिक और परमार्थी ज्ञान की वर्षा की।
इस मौके पर नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने भी शिरकत की और सत्संग का लाभ लिया । इसके साथ ही भक्त पोखर खाती का माला साफा पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम संचालन शिवराज व धर्मराज गियाड़ ने किया ।

admin
Author: admin