लोहरवाड़ा के रामपुरा धाम मे भगवान ने किया जल विहार
लोहरवाड़ा के रामपुरा धाम मे भगवान ने किया जल विहार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के रामपुरा में मगंलवार को चार भुजा मंदिर से भगवान चारभुजा का रैवाडी एकादशी पर जुलूस के रूप में नदी में जल विहार कर स्नान कराया गया ।
गांव में बड़ी धूम धाम से रेवाड़ी निकाली गई ,
भगवान का बैवाण स्नान के बाद रावले में ले जाया गया । जहाँ राजपूत परिवार ने भगवान की पूजा अर्चना करी । इसके बाद भगवान का बैवाण ब्राह्मण बस्ती में नृसिंह मंदिर गया जहाँ पूजा आरती के बाद अपने निज मंदिर में भगवान ने प्रवेश किया । इस अवसर पर
पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ , गादीपति महाराज रतनलाल प्रजापत , गोपाल सिंह राठौड़ , सुरेंद्र सिंह राठौड़ , सत्यनारायण शर्मा , सूरज सिंह राठौड़ , पुजारी रामनिवास वैष्णव , हरीनिवास वैष्णव , भाग चंद शर्मा , संपत सिंह , गोविंद सिंह , नंदलाल प्रजापत , रामदेव प्रजापत , युवराज शर्मा , गोपाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे ।


