DESH KI AAWAJ

भाजपा श्रीनगर मंडल की बूथ समिति संरचना और जन आक्रोश रैली को लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए अंतिम रूप देते हुए बैठक का किया आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

भाजपा श्रीनगर मंडल की बूथ समिति संरचना और जन आक्रोश रैली को लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए अंतिम रूप देते हुए बैठक का किया आयोजन

अजमेर । भाजपा श्रीनगर मंडल की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी की अध्यक्षता में होटल गोल्डन गेट श्रीनगर पर किया गया।
मंडल बैठक में भाजपा अजमेर द्वारा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
मंडल बैठक में अल्पकालीन विस्तारक के रूप में मुख्य अतिथि वीरभद्र सिंह चौहान बघेरा वहीं विशिष्ट अतिथि अजमेर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव ने की।
जोशी ने बताया कि मंडल बैठक में जन आक्रोश रैली की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को मुख्य जिम्मेदारियां देकर अंतिम रूप दिया गया।
जिसमें जन आक्रोश रैली में भाजपा श्रीनगर मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी कार्यकर्ता बस स्टैंड श्रीनगर से रवाना होंगे।
जन आक्रोश रैली में बूथ स्थल से सभी ग्राम पंचायत के भारतीय जनता पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
मंडल बैठक को अल्पकालीन विस्तारक बूथ संरचना प्रभारी वीरभद्र सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अति शीघ्र बूथ समिति का निर्माण करना है । जिसके तहत आज सभी बूथ पर पदाधिकारी लगाकर उनको जिम्मेदारी दी गई।
भाजपा श्रीनगर मंडल के 33 बूथों के संयोजक मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी को बनाया गया।
अल्पकालीन विस्तारक ने बताया कि अति शीघ्र 25 दिसंबर के पहले पहले हम सभी को बूथ समिति बनाकर कार्यक्रम संपन्न करना है।
अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश रैली में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।
बैठक में अल्पकालिन विस्तारक वीर बहादुर चौहान बघेरा , अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी , भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात उपाध्यक्ष रामकरण यादव , मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , मंडल महामंत्री राजू सिंह रावत , महामंत्री मेघराज रावत , मंडल उपाध्यक्ष कैप्टन मेवा सिंह रावत , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , मंडल संयोजक संतोष टाक , मंडल मंत्री पूरण सिंह राजपुरोहित , अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सलीम बैग , जिला मंत्री लियाकत बैग , महावीर जांगिड़ , दामोदर जांगिड़ , अमरचंद , उत्तम सिंह रावत , रामस्वरूप चौधरी , गोपाल चौधरी , हंसराज रावत , बूथ अध्यक्ष रामनिवास रावत, लक्ष्मण गुर्जर , मोनू शर्मा तिलाना, दामोदर जांगिड़ ढाल सहित कई कार्यकर्ता बंधु बैठक मे उपस्थित थे।

admin
Author: admin