पक्षियों के लिए चुग्गे व पानी की व्यवस्था को दें प्राथमिकता – केजी कौशिक
पक्षियों के लिए चुग्गे व पानी की व्यवस्था को दें प्राथमिकता – केजी कौशिक
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंड़वार लायंस क्लब बहरोड ने आज दिनांक 28 फरवरी 2023 को बाबा धौकल नाथ आश्रम छापुर की ढाणी धौकलनगर में पक्षियों के लिए चुग्गा डालने का कार्यक्रम संपन्न किया। इस कार्यक्रम में जिन्होंने 13 मण अनाज पक्षियों के चुग्गे के लिए आश्रम को भेंट किया।
इस पर लायन कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति पक्षियों के चुग्गे एवं पानी की व्यवस्था करने को लेकर प्राथमिकता दें और उनके किए अन्न जल उपलब्ध करवाए। ताकि प्रत्येक प्राणी जगत का कल्याण संभव हो ।
इस दौरान लायंस क्लब के रीज़न चेयरपर्सन मनोज शर्मा, लायंस क्लब बहरोड के अध्यक्ष सतनारायण अग्रवाल, सचिव डॉ. रतन लाल यादव, कोषाध्यक्ष हंसराज यादव, कमल शर्मा, लायंस लायंस क्लब बहरोड़ के सदस्य बृजराज सिंह चौहान, राजकुमार जिंदल, रामपाल कुमावत, जयसिंह शर्मा, मुकेश मोदी सहित क्लब सदस्य एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को संपन्न करवाया। आश्रम के सुंदर रमणीय वातावरण को देखकर सभी सदस्यों को बहुत आनंद की अनुभूति हुई।


