राजगढ़ धाम पर हुई घट-स्थापना
राजगढ़ धाम पर हुई घट-स्थापना
चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव हुआ प्रारम्भ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर नवरात्रि के प्रथम दिन पर प्रातः मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने माँ काली व बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की साक्षी में पूरे विधि विधान से अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति एकम् से प्रारम्भ होकर नवमीं तक चलेगी । जिसका समापन दसमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे नवरात्राओं के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, माँ काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि 22 मार्च से 31 मार्च तक राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरात्रा महोत्सव के अंतर्गत 27 मार्च को बाबा भैरव का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियाँ जोरों पर है। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस जाप्ता लगाया गया है, चिकित्सा विभाग की और से भी अस्थाई डिस्पेन्सरी नवरात्रा के 9 दिनों तक चिकित्सा टीम मय आवश्यक दवाओं व एम्बूलेन्स की भी तैनात की गई है। घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, बुलबुल, मिताली, वंशिका, ताराचन्द, कमल शर्मा, यश मारोठी, टी.एस. राणावत, कमल सुनारीवाल, संजय चौहान, पदमचन्द जैन, सुरेश गुर्जर, मनोज मेहरा, अमिताभ, पंकज सेन, रामप्रसाद जाग्रत, दीपक बसीटा, भूपेन्द्र बंजारा, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।


