DESH KI AAWAJ

धानेश्वर धाम फुलियाकलां पर आम सभा रविवार को

धानेश्वर धाम फुलियाकलां पर आम सभा रविवार को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति समस्त चौखला धानेश्वर धाम फुलियाकंला के तत्वाधान में वैष्णव बैरागी समाज धर्मशाला भवन लोकार्पण के उपलक्ष में प्रस्तावित कार्यक्रम 2 मई 2022 से 9 मई 2022 तक श्री वानर राज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,श्री मदभागवत कथा,दसवा आदर्श नि:शुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन,राष्ट्रीय अधीवेशन आदि के संदर्भ में दिनांक 13 मार्च 2022 वार रविवार को वैष्णव बैरागी समाज धर्मशाला भवन में प्रात:11.15 बजे आम सभा का आयोजन रखा गया है । समिति अध्यक्ष हरिद्वार दास वैष्णव व सामुहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष खुशीराम वैष्णव ने बताया कि इस विशाल आयोजन संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी । समिति के आशाराम वैष्णव ने बताया कि सभा मे टेंट व्यवस्था, जल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, हलवाई व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, माईक व्यवस्था, अन्य व्यवस्थाओं के साथ नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों का पंजीयन होना तय किया है । अब तक 11 जोड़ों की सूची प्राप्त हो चुकी है । अतः उन्होंने समाज से निवेदन किया है कि इस बैरागी समाज के महाकुंभ को मध्य नजर रखते हुए आयोजित इस आम सभा में अधिक से अधिक समाज बन्धु पधारे । इस आम सभा को सफल बना कर आशीर्वाद प्रदान करें । साथ ही इस विशाल आयोजन को संम्पादीत होने तक प्रत्येक रविवार भी समिति कार्यक्रताओं की मिटीग आयोजीत होती रहेगी ।

admin
Author: admin