DESH KI AAWAJ

श्री वैष्णव बैरागी समाज धानेश्वर की आम सभा 20 को

श्री वैष्णव बैरागी समाज धानेश्वर की आम सभा 20 को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति समस्त चोखला धानेश्वर की एक विशाल आमसभा का आयोजन रविवार , 20 फरवरी को धानेश्वर स्थित नव निर्मित धर्मशाला मे रखी गई है । समिति के महासचिव आशाराम वैष्णव ने बताया कि आयोजित आमसभा मे धर्मशाला भवन का लोकार्पण एवं श्री मद भागवत कथा व दशवाँ निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन एवं धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाने है । साथ ही वानरराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा , मुख्य कार्यकारिणी के चुनाव कराने , आयोजित किऐ जाने वाले कार्यक्रमो की तारीख तय करने पर विचार विमर्श किया जायेगा । महासचिव वैष्णव ने सभी समाज बन्धुओं से अधिक से अधिक सख्या मे आयोजित बैठक मे आने की अपील कर अपने अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने की मांग की है ।

admin
Author: admin