रामपुरा तेजाजी धाम की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई
रामपुरा तेजाजी धाम की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई
मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत
अजमेर। नसीराबाद के नजदीक रामपुरा तेजाजी बासक बाबा धाम समिति की साधारण सभा की बैठक आज रविवार को धाम उपासक गादीपति रतनलाल महाराज के सानिध्य मे आयोजित की गई । धाम व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ की द्वारा की गई । बेठक मे कोषाध्यक्ष किशन गोपाल अग्रवाल द्वारा मन्दिर मे चल रहे निर्माण कार्यों के साथ अन्य मद पर हुए खर्च के आय व्यय का हिसाब समिति सदस्यों के सम्मुख पेश किया । उपाध्यक्ष गोरधन सिह राठौड़ ने धाम पर चल रहे मन्दिर निर्माण मे सहयोग देने व समिति के सदस्य बनने के बारे मे जानकारी साझा की । तेजाजी बासक बाबा धाम समिति की आयोजित बैठक मे मन्दिर विकास कार्यों के बारे मे चर्चा कर विकास कार्यों को ओर गति देने हेतू प्रस्ताव लिए गए । साथ ही बैठक मे मेला मैदान की चाहरदीवारी बनाने हेतू प्रस्ताव बना कर सांसद महोदय श्री भागीरथ चोधरी को भेजने हेतू अनुमोदन किया गया । बैठक मे समिति के अध्यक्ष चतरसिंह राठौड़ , उपाध्यक्ष गोर्वधन सिह राठौड़ , कोषाध्यक्ष किशनगोपाल अग्रवाल , सचिव नन्दलाल शर्मा , व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा , गोकुल सैनी , सगठंन मन्त्री घीसू सिह राठौड़ , समाजसेवी हगामीलाल माली , सोहनलाल उदेनिया , दीपक प्रजापत , गोपाल मारवाडा , किशन शर्मा , जीवराज जाट , छोटू प्रजापत , सोरभ सैन , हर्षित सैन , भीम प्रजापत के साथ समिति सदस्य व पुजारी गण उपस्थित थे । बैठक मे मन्दिर निर्माण मे दान दाताओ की घोषणाओं के साथ नसीराबाद निवासी दीपक प्रजापत द्वारा मन्दिर पर एक बडा साईलेंट जनेटर देने की घोषणा करने पर मन्दिर समिति ने प्रजापत का हाद्बिक आभार प्रकट किया । इस आयोजित बैठक मे सभी सदस्यों ने कोराना गाईडलाईन की पालना करते हुए मास्क लगाकर ही बैठक मे भाग लिया ।

