DESH KI AAWAJ

निर्वाचन आयोग के विभिन्न ऐप्स की जानकारी दी व संकल्प पत्र भरवाए

निर्वाचन आयोग के विभिन्न ऐप्स की जानकारी दी व संकल्प पत्र भरवाए
-नियामत जमाला-
भादरा, 15 मार्च / लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चौधरी परमाराम गोदारा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु संकल्प पत्र भरवाने के लिए प्रेरित किया गया व संकल्प पत्र भरवा कर विद्यार्थियों से अभिभावको द्वारा भी संकल्प पत्र भरवाए जाने की अपील की गई।साथ ही निर्वाचन आयोग के वीएचए,सीविजिल और सक्षम आदि विभिन्न ऐप्स के बारे में विस्तार से बताया गया और स्वीप टीम से सुरेन्द्र बेनीवाल ने नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.धर्मपाल देहड़ू ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।इस मौके पर कृष्णा सहारण,डॉ.प्रीति शर्मा,प्रीति बाला,दीपिका,सरोज शर्मा ,सरोज कुमारी,अनिता,रेखा स्वामी,सुमन ढाका और बाबर खान आदि महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन डॉ.प्रीति शर्मा ने किया। फोटो- महाविद्यालय में जानकारी देते स्वीप टीम के सुरेंद्र बेनीवाल

admin
Author: admin