DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगरपालिका के मुख्य गेट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा,

नसीराबाद नगरपालिका के मुख्य गेट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा,

शराब पीकर रात्रि में करते क्षेत्र वासियों से लड़ाई झगडे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के ब्यावर रोड स्थित नगरपालिका (हाऊसिंग बोर्ड ) के मुख्य गेट के पास घूमन्तू परिवारों ने डेरे डाल कर कब्जा कर रखा है। इन परिवार के पुरुष व महिलाएं प्रतिदिन रात्रि में शराब पीकर लड़ाई झगडे करते है एवं देर रात्रि के समय नगरपालिका में आने जाने को भी शराब के नशे में परेशान कर लड़ाई झगडे करते हुए मारपीट करने पर भी उतारु हो जाते हैं । अभी 29 अप्रेल की रात्रि को 11.30 बजे बहार से आये एक वरिष्ठ नागरिक पर भी इन परिवारों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। वह भागने पर पीछे से पत्थर फेंक कर मारने का प्रयास किया। जिसकी शिकायत नसीराबाद सदर थाना में देने के बाबजूद पुलिस ने इन परिवारों पर कोई भी कार्रवाई आज तक नहीं की । जिससे इनके हौसले बुलंद हो रखे । साथ ही गेट के पास ही बस स्टैंड होने से इनकी गाली गलौज से नगरपालिका में आने जाने वाले परिवारों को भी शर्मिन्दा होना पड़ता है। नगरपालिका वासियों ने इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर अजमेर, पुलिस अधीक्षक अजमेर, उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद, नगरपालिका अध्यक्ष नसीराबाद, अधिशाषी अभियंता नगरपालिका को सामुहिक हस्ताक्षरों युक्त पत्र लिखकर नगरपालिका के गेट पर कब्जा जमाये बैठे इन घूमन्तू परिवारों को यहां से बेदखल करवाने की मांग की है । यह मांग क्षेत्र में निवास करने वाले सत्यनारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रमेश, पुखराज जाट, हंसराज, चेतन सिंह, वाजिद , तेजपाल, प्रकाश, हरीश, भंवरलाल, राधेश्याम, सोनू , मनोज , देवकुमार, धीरेन्द्र सिंह, राजू , देवेन्द्र सिंह, यश कोरानी, विनित अग्रवाल, विकास बाडोलिया, लालाराम, किशन चन्द, नियाज़ सहित कई लोगों ने रखी है ।

admin
Author: admin