कुओ पर लगी मोटरें व केबल चुराने वाली गेंग का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बडी कार्यवाही
कुओ पर लगी मोटरें व केबल चुराने वाली गेंग का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थित कुओ पर लगी मोटरो व केबल चुराने की लगातार वारदाते हो रही थी । 13 जून को ग्राम चाट (मगंरी ) निवासी गोरधन पुत्र रिद्बकरण जाट ने नसीराबाद सदर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 2 कुओ व 1 पौण्ड पर लगी 3 पानी की मोटर व केबल रात्रि मे अज्ञात चोर चुरा ले गये । साथ ही गांव के अन्य जगदीश पुत्र नन्दराम जाट , रायचंद पुत्र रामकिशन जाट , शिवराज पुत्र रामकिशन व राजेन्द्र पुत्र रामदेव जाट के कुओ से भी चोर मोटर व केबले चोरी कर ले गए ।
जिस पर ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार हो रही मोटरे व केबल चोरी की वारदातों पर अकुंश लगाने एवं चोरो की धड पकड हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट अजमेर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा केकडी एवं वृत्ताधिकारी नसीराबाद विजय कुमार साखंला के सुपर विजन मे नसीराबाद सदर थानाधिकारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व मे एक स्पेशल टीम का गठन कर अज्ञात मुजरिमों के खिलाफ अभियान चलाया । जिसमे टीम द्बारा आसूचना व मुखबिरों की मदद से आस पास के गांवो मे भरसक प्रयास करते हुए तकनीकी सहायता से पवन लाल पुत्र नोरतमल वाल्मिकी व राकेश पुत्र नेमीचंद वाल्मिकी निवासी धोला दाता देरांठू ( मगंरी ) , जितेन्द्र रेगर पुत्र नेमीचंद व बनवारी रेगर पुत्र नेमीचंद को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने 4 जून की रात्रि मे ग्राम चाट मे भटियाणी रोड पर स्थित 4 कुओ व 1 पौण्ड से मोटर व विधुत केबले चोरी करने की वारदातें कबूली । चोरी की वारदात करते समय गैग द्बारा पवन की स्कार्पियो व एक मोटरसाइकिल यूज करते थे । गैग का एक सदस्य अपनी स्प्राकियो गाडी को खेतो के मुख्य रास्ते पर खडी कर लेता व बाकी सदस्य खेतो मे जाकर मोटर व केबिल काटकर लाने के कार्य को अंजाम देते थे । इन आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सदर थानाधिकारी महावीर मीणा के साथ अहम भूमिका हेड कांस्टेबल श्री राम , अर्जुन , गिरिराज , रवि , विश्वास , लखन व राजेन्द्र की रही ।


