DESH KI AAWAJ

राजस्थान पेन्शनर समाज के नसीराबाद क्षेत्र के गजानन्द शर्मा दुसरी बार फिर चुने निर्विरोध अध्यक्ष

राजस्थान पेन्शनर समाज के नसीराबाद क्षेत्र के गजानन्द शर्मा दुसरी बार फिर चुने निर्विरोध अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
—————————— अजमेर । नसीराबाद मे राजस्थान पेन्शनर समाज के चुनाव तहसील कार्यालय के पास स्थित पेन्शनर समाज भवन मे सोमवार को रखे गए । जिसमे अध्यक्ष पद का चुनाव कश्मीर सिंह, के.सी.टेलर, ए.पी.गौड विशनदास , रोहिताक्ष शर्मा, महेन्द्र डाबी व मुक्तिलाल डाबी की उपस्थिति में रखे गए । जिसमे सर्वे सहमति बनने पर कश्मीर सिंह जिलाध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष गजानन्द शर्मा के पेन्शनरो के लिए सराहनीय कार्य करने , उनकी समस्याओं का साथ चलकर तत्काल निवारण करवाने मे सहभागिता निभाने सहित पेन्शनरो के अन्य कार्यों मे पूर्ण रूप से सहयोग को देखते हुए सभी पेन्शनरो ने शर्मा को पुनः दुसरी बार फिर को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया । इस अवसर पर काफी संख्या में पेन्शनर उपस्थित थे ।इसके पश्चात पेन्शनर भवन कि पहली वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियो द्वारा केक काटकर सभी उपस्थित को केक खिलाया । कश्मीर सिंह जिलाध्यक्ष द्वारा पेन्शनर समाज की सात सूत्रीय मांग पर राज्य सरकार से हुई वार्ता के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी से अंवगत कराया । रौहिताक्ष शर्मा , महेन्द डाबी पार्षद ने सदैव पेन्शनर समाज को हमेशा सहयोग देने का पूर्ण आश्वासन दिया । वही विधायक लाम्बा द्वारा पिछले वर्ष भवन के उद्घाटन पर लेपटाँप देने की घोषणा की गई थी,जिसे अभी तक पेन्शनर समाज को नहीं दी । जिससे समाज में भारी रोष है ,विधायक लाम्बा से पेन्शन समाज ने अपील कर शीघ्र ही लेपटाँप भिजवाने की मांग रखी । कार्यक्रम समापन पर संरक्षक रामेश्वर कच्छावा ने कार्यक्रम मे आये सभी का आभार प्रकट किया ।

admin
Author: admin