DESH KI AAWAJ

गजानंद राव देराठू बने जयकार समाज सेवा संस्थान पुष्कर के प्रदेशाध्यक्ष

गजानंद राव देराठू बने जयकार समाज सेवा संस्थान पुष्कर के प्रदेशाध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल राजस्थान जयकार समाज सेवा संस्थान पुष्कर (राजस्थान) जाटों के ढोली श्री राव राघवेन्द्र सरकार मन्दिर में पुर्णिमा मेले पर पूरे प्रदेश से आये समाज बन्धुओ की बैठक आयोजित की गई । बैठक मे सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष पद पर गजानंद राव निवासी देरांठू ( नसीराबाद ) नियुक्त बनाया गया । श्री राव ने जाटों के ढोली समाज की राजनीतिक भाजपा में भागीदारी सुनिश्चित कराने , सुसंस्कारित शिक्षा, सामाजिक रीति रिवाज और मर्यादा, श्री राव राघवेन्द्र छात्रावास, धर्मशाला समिति राजस्थान के लिए भूमि आवंटन करवाने, प्रदेश स्तर पर सामुहिक विवाह सम्मेलन पुष्कर मन्दिर पर करवाने,दमगो द्वारा किए जा रहे स्वजाति पीड़ित परिवारों की हर सम्भव प्रयास सबका साथ, विश्वास से मदद करेगे का आश्वासन सभी समाज बन्धुओं को दिया । इस अवसर पर नागोर से श्रवण गेगावत, जयपुर से सम्पत, जोधपुर से बाबूलाल, अजमेर से रमेश राव, रामनारायण , गणपत बांगड़वा, हरेंद्र लाप़ोलाई , सुरेश पाली सहित पूरे प्रदेश भर से आये सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुष उपस्थित थे ।

admin
Author: admin