DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे बेसहारा जानवरों पर ज्वलनशील पदार्थ डालने पर शहरवासियों मे उत्पन्न हुआ रोष

नसीराबाद मे बेसहारा जानवरों पर ज्वलनशील पदार्थ डालने पर शहरवासियों मे उत्पन्न हुआ रोष

विश्व हिन्दू परिषद ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के वार्ड न. 4 मे 13 तारीख की रात्रि को विचरण कर रही भोले भाले मूक बेसहारा गौ वंश पर असामाजिक तत्वों द्वारा शहर का सामाजिक सोहार्द बिगाड़ने की बदनियती से ज्वलनशील पदार्थ डालकर क्रूरता की जा रही है । जिससे बेजुबान जानवरों को कष्ट उत्पन्न होकर तडफ रही है । पीडित घायल जानवरों को शीघ्र चिकित्सा मुहैया कराने की मांग करते हुए दोषियों व ऐसे क्रूरता करने वाले ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए नसीराबाद के गणमान्य नागरिकों के साथ विश्व हिन्दू परिषद ने उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ नसीराबाद सिटी थानाधिकारी कल्पना राठौड़ को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन देते समय परिषद के कमल मेहरा , सुशील कुमार गदिया , अमित मित्तल , बबलू कोली , प्रदीप अग्रवाल , जितेन्द्र , चन्द प्रकाश जाटोलिया , जयप्रकाश जाटोलिया सहित कई कार्यक्रर्ता साथ थे ।

admin
Author: admin