दिव्यांगो से वसूला पूरा किराया,दिव्यांग हो रहे परेशान
मध्यप्रदेश मे UDID कार्ड दिखाने पर भी बस संचालक दिव्यांगों से वसूल रहे हैं पूरा किराया
मंगल धुर्वे / दिव्यांग जगत
खंडवा – दिव्यांग जयनारायण जायसवाल से बस का किराया पूरा लेने पर दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच ने नाराजगी जताई हैं!
शिवशक्ति MH.05AZ .0720
बस संचालक और ड्राइवर को UIDID कार्ड दिखाने पर भी नहीं मान रहे हैं, और दिव्यांगों से वसूल रहे हैं पुरा किराया!
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक तरफ तो दिव्यांगों को 50% बस मे यात्रा करने के दौरान छूट देने की घोषणा की हैं,पर बस संचालक इस घोषणा का क्यू नहीं कर पा रहे हैं पालन !
बस संचालन व कंडक्टर को UDID Card कार्ड दिखाने के बाद भी जयनारायण जायसवाल से पूरे किराए की मांग की व अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने पर, देवास जिले के दिव्यांग एकता कल्याण मंच के पदाधिकारियों द्वारा तुरन्त एक्शन लेकर देवास यातायात थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही करवाई गई व बस संचालक से आधा किराया वापस करवा कर माफ़ी मंगवाई गयी।
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा, महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती चन्दा चौहान दीदी, अनिल परमार, मुकेश उपस्थित रहे।


