भंवर जितेंद्र सिंह के मंच से मुंडावर के लिए जमुना के पानी की मांग रखी।
भंवर जितेंद्र सिंह के मंच से मुंडावर के लिए जमुना के पानी की मांग रखी।
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर (19 दिसंबर) आज़ अलवर के मालाखेड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की विशाल रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी ने अपने संबोधन में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को लेकर चले से राहुल गांधी जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के सामने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईआरसीपी का पानी पीने के लिए तो आप दे रहे हैं लेकिन किसानों को खेती के लिए पानी की समस्या है उसमें मंडावर बहरोड़ नीमराना सहित पूरे क्षेत्र को कृषि के लिए जामुना का पानी मिलना चाहिए । ध्यान रहे मुंडावर क्षेत्र के अंदर पूर्व प्रधान रोहताश चौधरी के नेतृत्व में अभी हाल में जमुना से नहर के लिए गांव गांव ढाणी ढाणी 1084 किलोमीटर पैदल यात्रा निकली हैं जिस पर भंवर जितेंद्र सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षित कराया।आज रोहिताश चौधरी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अजीत यादव जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अखिल कौशिक, एडवोकेट रामावतार चौधरी, जगरूप सिंह यादव, बाबूलाल हुड्डा,राजू खटीक, मोहित जिंदल, हजारी लाल धोली देवी जितेंद्र कौशिक, योगेश पासवान, तेजपाल जिंदल, सोनारायण बसनी, लोकेश मीना ने भंवर जितेंद्र सिंह का आभार जताया और बताया कि इस से मुंडावर में नहर की मुहिम को और भी बल मिला है अब नहर आने से कोई नहीं रोक सकता।


