देवलिया कला में नि:शुल्क विवाह सम्मेलन की बैठक हुई आयोजित
देवलिया कला में नि:शुल्क विवाह सम्मेलन की बैठक हुई आयोजित
बैठक मे विवाह समिति पदाधिकारियों को बाटे कार्य
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । बसीटा (धोबी) समाज के शिव शक्ति मंदिर देवलिया कला मे निशुल्क विवाह सम्मेलन की बैठक शनिवार को शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता जीवन लाल खुवाल ने की ।
शिव शक्ति मंदिर के अध्यक्ष भागचंद मावर ने बताया कि आगामी 12 जून को समाज का निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन होगा। सम्मेलन की पूर्व तैयारी हेतू समाज की यह बैठक रखी गई। जिसमें हलवाई, टेंट, घोड़ी, लाईट डेकोरेशन, बैंड, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी आदि पर समिति ने सर्वसम्मति चर्चा करके समाज के पंचों को जिम्मेदारियां दी गई। सम्मेलन के संयोजक जगदीश महावर ने बताया कि फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी, घोड़ी, बग्गी और ऊंट गाड़ी की जिम्मेदारी कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेशचंद्र निमेडिया व रामधन सोलंकी को दी गई। फूल माला व बर्फ की जिम्मेदारी शंकर लाल दुवाला व सुरेश चंद नील को दी गई ।
सम्मेलन में उपहार समिति की जिम्मेदारी सुखदेव नील, दुदाराम दुवाला, रामधन झाड़ोतिया, रमेशचंद्र झाड़ोतिया, चांदमल मल सिगोरिया, जगदीश चंद्र मावर को दी गई। सम्मेलन की परगना व ब्यावर मे उगाई टीम का गठन किया गया । जिसमें बंशी लाल धोरडिया, छोटू सोलंकी, जीवन खुवाल, रामदेव पायक आदि को दी गई । निशुल्क विवाह सम्मेलन के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र बंजारा ने बताया कि बताया कि सम्मेलन में करीब 35 जोड़ें पंजीयन की संभावना है । जिसमे पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई 2023 रखी गई है । बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र निमेडिया ने सम्मेलन संपूर्ण व्यवस्था पर चर्चा की और बताया कि आगामी बैठक रविवार , 21 को आयोजित होगी । बैठक में महावीर तांगड, भगवान सांखला धन्नालाल दसलानिया, शंकरलाल दुवाला, सुखदेव नील, बजरंग खुवाल, सोहनलाल दसलानिया, गोपाल खत्री, गोपाल/ जोधा खुवाल, रामधन झाड़ोतिया, रमेश झाड़ोतिया, चाँद मल सिगोरिया, चाँदमल सोलंकी,सोहन लाल खुवाल, छोटू लाल सोलंकी, महेश चौहान,कैलाश चंद्र बंजारा,महावीर मावर आदि उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन जगदीश महावर व भँवरलाल सामरिया ने किया।


