DESH KI AAWAJ

भगवन्तपुरा मे फ्लैग शिव योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिले वितरित

भगवन्तपुरा मे फ्लैग शिव योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिले वितरित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सराणा के समीप ग्राम भगवन्तपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका ममता जैन के सानिध्य मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच काली देवी थी वही विशिष्ट अतिथि सरपंच पति राम सिंह चोधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष बोराडा , पूर्व सरपंच चेतन चौधरी थे । इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार गहलोत ने किया । इस अवसर पर संरपच काली देवी ने कहा कि योजना में बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं को दूर दराज से आने जाने में अब काफी राहत मिलेगी । प्रधानाध्यापिका ममता जैन ने कहा कि कक्षा 9 व 10 की छात्राओं को 50 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलने पर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे । आयोजित कार्यक्रम मे समाजसेवी कालूराम चौधरी ,प्रकाश चौधरी व सभी शिक्षक ओमप्रकाश प्रजापत , नंद राम प्रजापत , नरेंद्र जैन , बलवीर सिंह चौधरी एंव ग्राम के गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin