DESH KI AAWAJ

हैदराबाद में फ्लेट दिलाने के नाम पर ठगी:75 लाख रुपए हड़पे, अब फोन उठाना बंद, तीन के खिलाफ FIR

हैदराबाद में फ्लेट दिलाने के नाम पर ठगी:75 लाख रुपए हड़पे, अब फोन उठाना बंद, तीन के खिलाफ FIR

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । हैदराबाद में फ्लैट दिलाने के नाम ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फ्लैट की ऐवज में 75 लाख रुपए लिए और अब फोन उठाना ही बंद कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस अजमेर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गेल कॉलोनी माखुपुरा अजमेर निवासी नौशाद अली पुत्र नवाब अली ( 36 ) ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह रीको आवासिय कॉलोनी माखुपुरा का रहने वाला है और हैदराबाद तेलांगना में एक आवासीय फ्लेट खरीदने के लिए उमर अहमद सेयद पुत्र अब्‍दुल माजिद सेयद, निवासी वैंक्‍टेश्‍वर नगर मौली अली मलकाजगिरी हैदराबाद तैलांगना से सम्‍पर्क किया। जिसने आश्‍वस्‍त किया कि वह आवासीय फ्लेट दिलवा देगा। इसके बाद 6 अगस्त 2022 को उमर अहमद सेयद के कहे अनुसार उसके द्वारा भेजे गये दो लडके सिराज पाशा मोहम्‍मद व एक अन्‍य व्‍यक्‍ति को 75 लाख रुपए चन्‍द्रमौलि एस-एस रेजिडेन्‍सी सिविल लाईन्‍स अजमेर में प्रथम तल पर बने फ्लेट में नकद दे दिए। रकम लेने के पश्‍चात उमर अहमद सेयद ने फोन पर रकम प्राप्‍त करना कन्‍फर्म किया व उसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया व 75 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरीराम को सौंप दी है।

admin
Author: admin