DESH KI AAWAJ

अजमेर जिले मे पीपीपी मोड पर संचालित जिले के चार पीएचसी बंद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर जिले मे पीपीपी मोड पर संचालित जिले के चार पीएचसी बंद

सरकार द्वारा वित्तीय सहयोग नही देने से हुए बन्द

जिसमे दिलवाडा मे संचालित पीएचसी भी है

अजमेर । शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत अजमेर जिले मे पिछले चार साल से पीपीपी मोड पर संचालित 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी ) मगंलवार से बन्द हो गए । चिकित्सा निदेशालय ने इनके संचालन पर रोक लगा दी है ।
सीएमएचओ डा. के. के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि किशनगढ़ , नसीराबाद मे एक एक ओर ब्यावर मे दो पीएचसी का संचालन के लिए निजी संस्थानों से वर्ष 2017 मे एम ओयू हुआ था । इन केन्द्रों मे प्रतिदिन ओपीडी , निशुल्क जांच एवं दवा योजना , टीकाकरण एवं परिवार कल्याण सहित मरीजो को सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही थी । राज्य मे 13 जिलो की 43 पीएचसी पीपीपी मोड पर संचालित थी । उन्होंने बताया कि चिकित्सा निदेशालय ने पीपीपी मोड पर संचालित सभी पीएचसी का संचालन 25 अक्टूबर से बंद करने के निर्देश देते हुए वित्तीय सहयोग बंद कर दिया है । दिलवाडा पीसीसी दिलवाडा अजमेर रोड पर होने से ग्रामीणों के साथ हाईवे पर होने पर वाले किसी भी हादसे पर भी सुविधाजनक था । लाखों रुपए की लागत से बना यह पीसीसी बन्द हो जाने से भवन बनाने मे लगे लाखों रुपए की बरबादी के साथ सरकारी चिकित्सा सुविधाओं से भी आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के वाशिंदों को इस पीएचसी से मिलने वाली सुविधाओं से भी अब महरूम होना पडेगा ।
यह केन्द्र बन्द हुये
फतेहपुरिया थोरियान ब्यावर , गढी थोरियान ब्यावर , दिलवाडा नसीराबाद ।
संचालित संस्था
लाँर्डस एजुकेशन एण्ड हैल्थ सोसायटी , समर्पण सोसायटी फोर हैल्थ रिसर्च व वाणी संस्थान ।

admin
Author: admin