ट्रक में घुसी कार, सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत
ट्रक में घुसी कार, सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गई । बिजयनगर थाने के प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब एक कार, ट्रक से जा टकराई । उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों के अलावा कार चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई । इस टक्कर में कार की छत अलग हो गई. इसमें पति,पत्नी व चालक की मौके पर ही मौत हो गई । बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया । यात्री अजमेर से अपने आवास भीलवाड़ा जा रहे थे । मृतकों की पहचान अंकित अग्रवाल (40), उनकी पत्नी राखी (37) और प्रथम (11) और कार चालक मोहम्मद कयूम (40) के रूप में हुई है । अंकित का भीलवाड़ा मे धागे का कारोबार था । इस दर्दनाक हादसे में उनका पूरा परिवार ही उजड़ गया । अब उनके घर में पिता मधुसूदन, मां चंदा और छोटा अर्पित हैं । पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्री अजमेर से अपने आवास भीलवाड़ा जा रहे थे ।


