नसीराबाद हाईवे गैल इण्डिया के करीब ट्रेलर व गाडी की टक्कर से चार घायल
नसीराबाद हाईवे गैल इण्डिया के करीब टेलर व गाडी की टक्कर से चार घायल
चारो को किया अजमेर रैफर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद किशनगढ़ हाईवे के गैल इण्डिया गैस प्लांट के पास टेलर व XLN 700 गाडी की भयंकर टक्कर मे चार व्यक्ति घायल हो गए । एक्स सी एन 700 गाडी मे सवार जयपुर से उदयपुर जा रहे थे । गैल इण्डिया के करीब आगे जा रहे टेलर मे गाडी घुस गई । जिससे गाडी मे सवार चार व्यक्ति घायल हो गए । जिन्हें लोगों ने कांच तोडकर बहार निकाला । चारो को तत्काल 108 एम्बुलेंस से नसीराबाद चिकित्सालय पहुचाया । जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात अजमेर रैफर कर दिया । जिसमे एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

