DESH KI AAWAJ

सराना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले मे चार को किया गिरफ्तार

सराना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले मे चार को किया गिरफ्तार

एक दिन के पी सी रिमाण्ड के बाद किया न्यायालय पेश, न्यायालय ने दिये जेल के आदेश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सराना थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गत गुरुवार को देर शाम घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन पीसी रिमाण्ड पर रखकर सरवाड न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिये ।
सराना थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि 9 जनवरी को पांचू पुत्र रिद्धकरण प्रजापत उम्र 46 साल निवासी सराना ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि सुबह 10 बजे गांव के ही रामकरण, कानाराम, रामसिंह, सोनू निवासी सराना व जसराज जाट निवासी सोकलिया ने मुझे वह मेरे परिवार के सदस्यों के साथ लकड़ी व डंडों से बुरी तरह मारपीट की । मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कानाराम, रामकरण, रामसिंह जाट निवासी सराना व जसराज जाट निवासी सोकलिया को गिरफ्तार कर एक दिन के पीसी रिमाण्ड पर रखकर गुरुवार को सरवाड न्यायालय मे पेश किया जिसे न्यायालय ने चारो को जेसी भेजने के आदेश दिए।

admin
Author: admin