स्पिक मैके के संस्थापक 27 को नसीराबाद में
स्पिक मैके के संस्थापक 27 को नसीराबाद में
पुरातन संगीत व भारतीय संस्कृति के बारे में युवाओं से होंगे मुखातिब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले स्पीक मैके के फाउंडर और संस्थापक 73 वर्षीय पद्मश्री डॉ किरण सेठ रविवार को नसीराबाद पहुंचेंगे । डॉ किरण सेठ अजमेर से साइकिल पर रवाना होकर प्रातः लगभग 10:00 बजे नसीराबाद के फ्रॉम जी चौक स्थित जीटी टावर पर पहुंचेंगे तथा शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक युवाओं को फिटनेस का संदेश देंगे और बच्चों को पुरातन संगीत और भारतीय संस्कृति के बारे में बताएंगे । डॉ किरण सेठ खड़कपुर से आईआईटी उत्तीर्ण होकर अमेरिका चले गए परंतु देश प्रेम वह देश सेवा का जुनून उन्हें हिंदुस्तान खींच लाया सन 1977 में उन्होंने स्पीक में के की स्थापना की और अपने मिशन में जुट गए वर्तमान में 73 वर्षीय डॉ किरण सेठ पूरे देश में साइकिल यात्रा पर निकले हैं और युवाओं को फिटनेस का संदेश दे रहे हैं । साथ ही युवाओं सहित बच्चों को भारतीय संस्कृति और पुरातन संगीत से जोड़ने का मिशन लेकर चले हैं । डॉ किरण सेठ का मानना है कि नई पीढ़ी को चाहे वह किसी भी व्यवसाय में हो उसे योगी भी होना चाहिए । क्योंकि इससे स्वयं का एवं देश का विकास संभव होगा । उन्होंने भी 1976 में न्यूयॉर्क में किसी संगीत अकादमी के संगीत कार्यक्रम में अपने देश की इस पारंपरिक कला को बढ़ावा देने की आवश्यकता को महसूस किया और हिंदुस्तान की ओर लौटे तथा 1977 में स्पीक मैके की स्थापना की । जो भी युवा इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेकर लाभान्वित होना चाहते हैं वे रविवार को शाम 4 बजे से 5 बजे तक जी डी टॉवर पहुंच कर अपने भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं ।

