DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती‘‘ का हुआ आयोजन

नसीराबाद मे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती‘‘ का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर मे स्थित गांधी चौक पर 2 अक्टूबर पर ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती‘‘ सादगी पूर्ण वातावरण में कार्यक्रम के रुप में मनाई गयी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह गुर्जर एवं अंशुल आमेरिया उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण किया गया । इसी क्रम में अतिथियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया जाकर सूत की माला पहनाकर कार्यक्रम का विधिवत् रुप से शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में नगरपालिका एवं छावनी परिषद् के सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता मित्र के रुप में अतिथिगण द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आमजन द्वारा बापू के प्रिय भजनों एवं रामधुन का श्रवण किया गया। तत्पश्चात् रा.बा.उ.मा.वि. नसीराबाद की छात्राओं द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना का गायन किया गया, जिसमें वैदिक (सनातन) धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिक्ख धर्म, ईसाई धर्म, मुस्लिम धर्म, ताओ धर्म की प्रार्थनाओं का समावेश किया गया था।
कार्यक्रम के अन्त में नगरपालिका नसीराबाद अधिशासी अधिकारी द्वारा पधारे हुए अतिथिगण, छावनी परिषद् प्रशासन, आमजन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया समूह, नगरपालिका स्टाफ एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन बीना गोयल, व्याख्याता, रा.उ.मा.वि., न्यारा, द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अजय गौड़ संयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति नसीराबाद, माणकचन्द खींची पूर्व चेयरमेन, छावनी परिषद् नसीराबाद, सुशील कुमार गदिया मनोनीत सदस्य छावनी परिषद् नसीराबाद, सूरजदेवी चौहान प्रधानाचार्य रा.बा.उ.मा.वि. नसीराबाद, अशोक हिनूनिया व्याख्याता व्या.रा.उ.मा.वि. नसीराबाद, महेशचन्द खींची कार्यवाहक जमादार , ध्यानदास, नवीन रियाड, हरिराम सैनी, महेन्द्रसिंह चौहान, राजेश सेन, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, अक्षय सोनी, उपदेश शर्मा, सतवीर माली, मनीष कुमार मीणा, छावनी परिषद् से फोरमैन सतीश कुमार, विश्वेन्द्रसिंह, आशीष शर्मा, अशोक जाजोटा, विजय पारचे एवं आमजन की भागीदारी रही।

admin
Author: admin