झड़वासा में गोमती गौशाला समिति का गठन, महावीर भड़क बने अध्यक्ष
झड़वासा में गोमती गौशाला समिति का गठन, महावीर भड़क बने अध्यक्ष
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे में गोमती गौशाला समिति की बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से उक्त समिति का गठन कर कार्यकारणी का गठन किया गया।
समिति के मंत्री तेजमल जाट ने बताया की शास्त्रानुसार गाय में तेंतीस करोड़ देवी देवताओं का निवास बताया है । जिसकी आज के समय मे बहुत दुर्दशा हो रही है उसकी सुरक्षा के मध्यनजर झड़वासा सहित आस पास के सभी क्षेत्रों में गायों की हालात देखते हुए झड़वासा में भी एक गौशाला की नितांत आवश्यकता महसूस की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कस्बे में गोमती गौशाला समिति का गठन कर कार्यकारणी का गठन किया गया।
उक्त समिति के गठन में सरंक्षक पद को सरपंच के लिए आरक्षित रखते हुए अध्यक्ष महावीर गुर्जर(भड़क), उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, सचिव शैलेन्द्र पारीक, सहसचिव सांवर लाल मोटिस, महामंत्री-
तेजमल जाट, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, उपकोषाध्यक्ष पिंटू जांगिड़ और सदस्यों को मनोनीत किया गया।
इस मौके पर बैठक में कानाराम माली, रामधन जाट, देवा खटाणा, ओमप्रकाश पारीक, श्री राम जांगिड़, सुनील कुमार जैन, संतोष पारीक और वीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


