पुष्कर मे विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पुष्कर मे विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पुलिस जुटी मामले की जांच में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में एक विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । रविवार को अचानक तबीयत खराब हो जाने पर उसे अजमेर चिकित्सालय में पहुचाया । जहाँ ईलाज के दौरान ईजरायल निवासी विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। विदेशी पर्यटक का नाम ईजरायल निवासी चेन येहेज़केल पर्सिको उम्र 38 वर्ष बताया जा रहा ।मामला विदेशी पर्यटक से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई और मामले की जानकारी मिलते ही सीओ ग्रामीण मनीष बडगूजर पुष्कर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए । विदेशी की मौत के बाद ईजरायली धर्म स्थल बेद खबाद पर साथी पर्यटकों का जमावड़ा लग गया । मृतक विदेशी पर्यटक बेद खबाद के नजदीक एक निजी होटल में ठहर रखा था।


