DESH KI AAWAJ

जनमानस की सुख, शांति और समृद्धि के लिए ग्रामीणों ने मंदिर का किया शुरू नव निर्माण

जनमानस की सुख, शांति और समृद्धि के लिए ग्रामीणों ने मंदिर का किया शुरू नव निर्माण

 ,,,,,,,,,,,उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

  मुंडावर सोडावास 23 जून (पण्डित पवन भारद्वाज) निकटवर्ती चिरूनी गांव में जन-जन की आस्था के केंद्र ठाकुर जी महाराज मंदिर का नव निर्माण के लिए भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी गई ।  गुरुवार को प्रातः 7:15 बजे  विद्वान पंडितो द्वारा ठाकुर जी का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत कर कार्य का शुभारंभ किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ हटूंडी आश्रम के संत राम चरण दास महाराज के सानिध्य में  हुआ ।  इस अवसर पर महंत राम चरण दास महाराज ने कहा कि भगवान ठाकुर जी भूमंडल पर सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाले हैं  उन्होंने कहा कि परमात्मा का गुणगान करने से पापों का नाश होता है और सारे कष्ट मिट जाते हैं और हमारा मन प्रसंता से भर जाता है इसलिए इंसान को हमेशा शुद्ध भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए ठाकुर जी मंदिर के नव निर्माण कार्यक्रम के नीव समारोह में चिरुनी गांव के ग्रामीण महिलाएं , पुरुष  व बच्चे मौजूद रहे इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सुख समृद्धि की कामना की ।

admin
Author: admin