देरांठू पंचायत मुख्यालय पर लगा फाँलोअप शिविर
देरांठू पंचायत मुख्यालय पर लगा फाँलोअप शिविर
शिविर मे देरांठू व भटियाणी के ग्रामीणों को मिले पटटे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को प्रशासन गांवो के संग शिविर फाँलोअप केम्प सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ के सानिध्य मे लगाया गया । शिविर देरांठू एवं भटियाणी दोनों पंचायतों का एक ही स्थान देरांठू मे लगाया गया । शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता थे । शिविर मे ग्राम के नये रास्तों के सर्वे के साथ बडी आबादी भूमि का भी सर्वे कर पटटे देने हेतू जानकारी दी गई । शिविर मे देरांठू के 7 पटटे वितरित किए वही भटियाणी के 42 पटटे वितरित किए गए । शिविर मे ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया । शिविर मे तहसीलदार भवंरलाल सैन , एडीओ मनीष मोर्य , रामदेव लखारा , गिरदावर मुकेश राठौड़ , ग्राम विकास अधिकारी अजय पारीक , पटवारी रिचा शर्मा , नर्स इन्द्रपाल कौर , नरेगा सचिव पवन छीपा , कृषि प्रवेक्षक अजय वैष्णव के साथ आगंनबाडी कर्मचारी , वार्ड मेम्बर व ग्रामीण उपस्थित थे ।
देरांठू , राताखेडा व बारापत्थर का हुआ डिजिटल सर्व
स्वामित्व योजना के तहत देरांठू , राताखेडा व बारापत्थर का ड्राँन द्वारा सर्वे कर ग्राम का डिजिटल मानचित्र बनाया जा रहा है । यह सर्वे कार्य चार दिन तक चला । इससे ग्राम की सम्पूर्ण आबादी क्षेत्र के साथ ग्राम के सभी खेत खलिहान आदि डिजिटल मानचित्र मे दर्शित हो गए है । जो शीध्र बनकर आ जायेगा ।


