भादरा कस्बे में विधायक पूनियां के नेतृत्व में फॉगिग कार्य की हुई शुरुआत
भादरा कस्बे में विधायक पूनियां के नेतृत्व में फॉगिग कार्य की हुई शुरुआत
-नियामत जमाला-
भादरा, 19 अक्टूबर / भादरा नगर पालिका ने पालिका क्षेत्र में बढते मच्छरों के असर व डेंगू की शिकायतों के चलते दो फॉगिग मशीनों को क्रय कर मंगलवार सायं से कस्बे में फॉगिग कार्य की शुरुआत की है। हिसार बस स्टैंड से विधायक का.बलवान पूनियां के नेतृत्व में फॉगिग की शुरुआत हुई। जिसमें विधायक पूनियां ने हिसार बस स्टैंड से मुख्य सड़क पर होते हुए माकपा कार्यालय तक फॉगिग की। इस दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी गुरदीपसिंह, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र,सफाई निरीक्षक सुनील, माकपा तहसील सचिव जेपी ढाका, पार्षद दारासिंह सोनी, जगदीश टोक्सिया, राकेश थालोड़ व श्योकत नसवाण सहित अन्य कार्यकर्ता साथ थे। विधायक पूनियां ने बताया की पूरे कस्बे में फॉगिग करवाई जाएगी ताकि कस्बे के लोगों को मच्छरों व इनसे होने वाले डेंगू से बचाव हो सके।अधिशाषी अधिकारी ने बताया की फॉगिग का कार्य लगातार जारी रहेगा।
फोटो_ फॉगिग करते विधायक पूनियां

